भारत में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) को हमेशा से ही समाज में प्रतिष्ठा, सुरक्षा और आकर्षक वेतन के लिए जाना जाता है। हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। इस लेख में हम जानेंगे भारत की 10 सबसे अधिक सैलरी वाली सरकारी नौकरियों के बारे में, जिसमें उनकी जिम्मेदारियां, पात्रता, वेतनमान, सुविधाएं और करियर संभावनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है।

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली 10 सरकारी नौकरियां (2025)
1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

IAS देश की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में गिनी जाती है। यह प्रशासनिक सेवा केंद्र, राज्य और ज़िला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने की ज़िम्मेदारी भी संभालती है। IAS अधिकारी देश की नीतियों के निर्माण से लेकर उनके धरातल पर सही तरीके से क्रियान्वयन तक में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं भारत में नीतियों को लागू करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना, सरकार के विकास कार्यक्रमों का संचालन करना और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी IAS अफसरों के पास होती है।
वेतनमान: ₹56,100 से ₹2,50,000 प्रतिमाह
पात्रता: किसी भी विषय में स्नातक + UPSC सिविल सेवा परीक्षा
जिम्मेदारियां:
“IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर देश में सुचारु प्रशासन और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये अधिकारी ज़मीनी स्तर से लेकर शीर्ष सरकारी पदों तक काम करते हैं और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने, योजनाओं की समीक्षा करने और प्रशासनिक फैसलों को अमल में लाने का जिम्मा संभालते हैं।”
IAS अधिकारी की जिम्मेदारियां बहुत व्यापक होती हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- जिले के प्रशासन का संचालन करना।
- विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन।
- कानून व्यवस्था बनाए रखना।
- प्राकृतिक आपदाओं या अन्य संकट की स्थिति में राहत कार्यों का संचालन।
- सरकारी विभागों की रिपोर्टिंग और निगरानी।
- राजस्व संग्रहण और भूमि प्रशासन।
सुविधाएं:
- शासकीय बंगला (Government Bungalow)
- आधिकारिक वाहन और ड्राइवर
- Domestic staff (रसोइया, माली, सिक्योरिटी गार्ड)
- Free electricity, water, और telephone connection
- Lifelong पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ
- VIP security cover
IAS अधिकारी की पोस्टिंग और प्रमोशन
- उप मंडल अधिकारी (SDM)
- जिला अधिकारी (DM)
- मंडलायुक्त (Divisional Commissioner)
- सचिव (Secretary)
- मुख्य सचिव (Chief Secretary)
- केंद्र सरकार में सचिव या कैबिनेट सचिव
क्यों चुनें?
IAS जॉब न सिर्फ देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है बल्कि इसमें decision making power और सरकार की नीतियों को लागू करने का अवसर मिलता है। इसमें आपको direct लोगों के साथ काम करने, समाज में impactful बदलाव लाने और हाई लेवल administrative experience का मौका मिलता है। इसके साथ ही lifelong security और extensive perks इसे और भी खास बनाते हैं।
2. भारतीय विदेश सेवा (IFS)

भारतीय विदेश सेवा (IFS) भारत की उन अहम सेवाओं में शामिल है, जो देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और विदेश नीति को मजबूती देने का काम करती है। IFS अफसर अलग-अलग देशों में भारतीय दूतावास और मिशनों के ज़रिए देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और विदेशों में भारत के राजनयिक संबंधों को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं।
IFS अधिकारी दुनिया भर में भारत के दूतावास (Embassy), हाई कमीशन (High Commission) और स्थायी मिशन (Permanent Mission) में नियुक्त किए जाते हैं।
वेतनमान: ₹60,000 से ₹2,25,000 प्रतिमाह
पात्रता: स्नातक + UPSC सिविल सेवा परीक्षा
जिम्मेदारियां:
भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अफसर देश का विदेशों में चेहरा होते हैं। ये विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में काम करते हैं और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बेहतर बनाने का काम संभालते हैं। साथ ही, वैश्विक मंचों पर भारत की नीतियों का प्रतिनिधित्व करना और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर भारत के हित सुरक्षित रखना भी इनकी जिम्मेदारी होती है।
IFS अधिकारी की जिम्मेदारियाँ बहुत महत्वपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की होती हैं। इनमें शामिल हैं:
- विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करना।
- दूसरे देशों के साथ राजनयिक, राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना।
- विदेशों में भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों की मदद करना।
- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और बैठकों में भाग लेना।
- विदेश नीति से संबंधित रिपोर्ट तैयार करना और सरकार को सलाह देना।
- वीज़ा, पासपोर्ट और अन्य कांसुलर सेवाएँ प्रदान करना।
सुविधाएं:
- Foreign Allowances (विदेश में अलग से भत्ते)
- Fully furnished government bungalow (विदेश में आलीशान सरकारी आवास)
- Domestic staff और ड्राइवर
- Diplomatic Passport (डिप्लोमैटिक पासपोर्ट)
- Luxury car with driver abroad
IFS अधिकारी की पोस्टिंग और प्रमोशन
IFS अधिकारी की ट्रेनिंग के बाद शुरुआती पोस्टिंग विदेश मंत्रालय (MEA) में अंडर सेक्रेटरी के रूप में होती है। इसके बाद प्रमोशन के साथ अधिकारी विभिन्न देशों में निम्न पदों पर नियुक्त होते हैं:
- फर्स्ट सेक्रेटरी
- काउंसलर
- डिप्टी चीफ ऑफ मिशन
- एम्बेसडर (Ambassador)
- हाई कमिश्नर (High Commissioner)
- भारत सरकार में फॉरेन सेक्रेटरी (Foreign Secretary)
क्यों चुनें?
इस सर्विस में बेहतरीन salary, खास perks, और विदेशी जीवनशैली का आनंद मिलता है। इसके अलावा, IFS अधिकारियों को diplomatic immunity और विशेष सम्मान भी प्राप्त होता है, जो इस नौकरी को और भी खास बनाता है।
3. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) देश की प्रमुख सिविल सेवाओं में गिनी जाती है, जिसका मकसद पूरे भारत में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करना है। इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी। IPS अधिकारी अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अहम दायित्व निभाते हैं। ये अधिकारी पुलिस महकमे में अलग-अलग पदों पर कार्यरत रहते हैं, जिनमें एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी जैसे पद शामिल होते हैं।
वेतनमान: ₹56,100 से ₹2,50,000 प्रतिमाह
पात्रता: स्नातक + UPSC सिविल सेवा परीक्षा
जिम्मेदारियां:
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी देशभर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के ज़िम्मेदार होते हैं। इनका काम केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि वीआईपी सुरक्षा, खुफिया तंत्र को मजबूत करना और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अहम ज़िम्मेदारियों को भी संभालना होता है।
IPS अधिकारी की जिम्मेदारियाँ बहुत व्यापक और संवेदनशील होती हैं। इनमें शामिल हैं:
- राज्य और ज़िला स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखना।
- अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना।
- दंगे, आतंकवाद, साइबर क्राइम, नक्सलवाद जैसी घटनाओं पर कार्रवाई।
- VIP सुरक्षा और राज्य के संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखना।
- पुलिस बल का प्रशिक्षण और प्रबंधन।
सुविधाएं:
- आधिकारिक गाड़ी और ड्राइवर
- शासकीय आवास (Government Bungalow)
- Domestic staff (रसोइया, गार्ड)
- Free electricity, water, और telephone connections
- पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ
- VIP security cover (Z+ या Y श्रेणी)
- Weapon license और duty free हथियार
IPS अधिकारी की शुरुआत असिस्टेंट SP (ASP) के रूप में होती है। इसके बाद प्रमोशन के साथ अधिकारी इन पदों पर पहुँचते हैं:
- SP (Superintendent of Police)
- DIG (Deputy Inspector General)
- IG (Inspector General)
- ADGP (Additional Director General)
- DGP (Director General of Police)
क्यों चुनें?
जो लोग देश की सुरक्षा और समाज में न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना चाहते हैं, उनके लिए IPS एक शक्तिशाली और highly respected पद है। इसमें challenging field postings, decisive powers और emergency management की जिम्मेदारी होती है।
4. भारतीय वन सेवा (IFoS)
Indian Forest Service (IFoS) भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवा (All India Service) है, जो देशभर में वनों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीवों की रक्षा के लिए जिम्मेदार होती है। इसकी स्थापना 1966 में की गई थी।
IFoS अधिकारी का कार्य न केवल जंगलों और वन्यजीवों की देखरेख करना है, बल्कि पर्यावरणीय योजनाओं को लागू करना, जंगलों की अवैध कटाई रोकना और इकोलॉजिकल बैलेंस बनाए रखना भी है।
वेतनमान: ₹56,100 से ₹2,25,000 प्रतिमाह
पात्रता: विज्ञान/इंजीनियरिंग में स्नातक + IFoS परीक्षा
जिम्मेदारियां:
Indian Forest Service अधिकारी का काम प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा होता है। इसमें शामिल हैं:
- वनों का संरक्षण और उनके विकास के लिए योजनाएँ बनाना।
- वन्यजीव संरक्षण और राष्ट्रीय उद्यानों की निगरानी।
- जंगलों की अवैध कटाई और शिकार पर नियंत्रण।
- ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में वनों से जुड़े विकास कार्य।
- पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखना।
- पर्यावरणीय रिपोर्ट तैयार करना और सरकार को सुझाव देना।
- जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नीतियों में सहयोग।
- फॉरेस्ट रिसर्च और स्टडी प्रोजेक्ट्स का संचालन।
सुविधाएं:
- शासकीय बंगला (Government Bungalow) और स्टाफ
- आधिकारिक वाहन और ड्राइवर
- Domestic Staff (रसोइया, माली, गार्ड)
- Free electricity, water और telephone connections
- पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स
- विदेश यात्राओं का अवसर (Environment Summits, Conferences)
5. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड B अधिकारी

RBI देश में Currency की छपाई, बैंकों की निगरानी, और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। इसके साथ ही, RBI देश के विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन भी करता है और समय-समय पर मौद्रिक नीतियां बनाकर अर्थव्यवस्था को संतुलित रखने का काम करता है।
RBI Officer इस बैंक का उच्च पदस्थ अधिकारी होता है, जो देश की वित्तीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने, मौद्रिक नीतियाँ लागू करने और बैंकों के संचालन की निगरानी करता है।
वेतनमान: ₹55,200 से ₹1,77,500 प्रतिमाह
पात्रता: स्नातक + RBI ग्रेड B परीक्षा
- मौद्रिक नीति बनाना और लागू करना।
- बैंकिंग सेक्टर की निगरानी और नियम बनाना।
- बैंकों को लाइसेंस जारी करना और उनकी ऑडिटिंग।
- देश की करेंसी का छपाई और आपूर्ति नियंत्रण।
- विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन।
- बाजार में नकदी और ब्याज दर का संतुलन बनाए रखना।
- वित्तीय संकट की स्थिति में बैंकों को सहायता प्रदान करना।
- बैंकिंग फ्रॉड और अनियमितताओं पर रोक लगाना।
सुविधाएं:
- शासकीय आवास (Furnished Flat / Shasakeey Bangla)
- आधिकारिक वाहन और ड्राइवर
- मेडिकल सुविधाएँ (Medical Allowance)
- LTC (Leave Travel Concession)
- रिटायरमेंट लाभ (Pension / PF)
- बच्चों की शिक्षा भत्ता (Children’s Education Allowance)
- फिटनेस क्लब और लीजर क्लब की सदस्यता
- Loan Facility कम ब्याज दर पर
RBI Officer की पोस्टिंग और प्रमोशन
प्रमोशन के बाद ये पद होते हैं:
- Assistant General Manager (AGM)
- Deputy General Manager (DGM)
- General Manager (GM)
- Chief General Manager (CGM)
- Executive Director (ED)
- Deputy Governor
Deputy Governor का पद IAS/IFS/IPS के समकक्ष होता है।
क्यों चुनें?
Finance और economics में interest रखने वालों के लिए ये job अत्यंत सम्मानजनक है। इसमें excellent work-life balance, सुरक्षित future और attractive perks मिलते हैं।
6. सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां (PSU)
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियाँ, जिन्हें पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कहा जाता है, ऐसे उपक्रम होते हैं जिनमें सरकार की 51% या उससे अधिक हिस्सेदारी होती है। भारत में कई सरकारी कंपनियाँ ऐसी हैं, जो ऊर्जा, पेट्रोलियम, इस्पात, खनिज, बैंकिंग और दूरसंचार जैसे ज़रूरी सेक्टर्स में काम करती हैं। इनमें से कुछ कंपनियों को उनके कामकाज और योगदान के आधार पर ‘महानवरत्न’, ‘नवरत्न’ और ‘मिनीरत्न’ जैसी कैटेगरी में शामिल किया गया है। इन कंपनियों की हिस्सेदारी अधिकांशतः सरकार के पास होती है और ये देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती हैं।
प्रमुख PSU कंपनियाँ:
- ONGC (Oil and Natural Gas Corporation)
- BHEL (Bharat Heavy Electricals Limited)
- IOCL (Indian Oil Corporation Limited)
- GAIL (Gas Authority of India Limited)
- SAIL (Steel Authority of India Limited)
- NTPC (National Thermal Power Corporation)
- HPCL, BPCL, Power Grid Corporation आदि।
वेतनमान: ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रतिमाह
पात्रता: इंजीनियरिंग स्नातक + GATE स्कोर
जिम्मेदारियां:
PSU में विभिन्न पदों के हिसाब से कार्य होते हैं:
- प्रोजेक्ट्स का संचालन और मैनेजमेंट।
- टेक्निकल और ऑपरेशनल काम का निरीक्षण।
- पब्लिक सेक्टर में सरकारी स्कीम्स और परियोजनाओं का क्रियान्वयन।
- बुनियादी ढांचे के निर्माण और विकास।
- वित्तीय रिपोर्ट तैयार करना और बजट प्रबंधन।
- गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण मानकों का पालन।
सुविधाएं:
- शासकीय आवास (Furnished Accommodation)
- आधिकारिक वाहन (Official Car) — कुछ पदों पर
- Medical Allowance और मुफ्त इलाज
- LTC (Leave Travel Concession)
- बच्चों की शिक्षा भत्ता (Education Allowance)
- बोनस और परफॉर्मेंस इनसेंटिव
- Provident Fund (PF), Gratuity और पेंशन
- फिटनेस क्लब, स्पोर्ट्स क्लब सदस्यता
PSU Officer का प्रमोशन
PSU में प्रमोशन Performance Appraisal के आधार पर तय होता है।
पदोन्नति के क्रम:
- Engineer/Officer
- Senior Engineer/Senior Officer
- Deputy Manager
- Manager
- Senior Manager
- Deputy General Manager
- General Manager
- Executive Director
अंत में Chairman & Managing Director (CMD) तक पदोन्नति संभव।
7. डिफेंस सर्विस (सेना, नौसेना, वायुसेना)
भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए देश में तीन प्रमुख डिफेंस फोर्सेज़ (सशस्त्र बल) हैं:
1️⃣ थल सेना (Indian Army)
2️⃣ नौसेना (Indian Navy)
3️⃣ वायुसेना (Indian Air Force)
ये तीनों मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आतंकवाद विरोधी अभियान और अंतर्राष्ट्रीय मिशनों में देश की प्रतिष्ठा बनाए रखने का काम करती हैं।
थल सेना (Indian Army)
भूमि क्षेत्र की रक्षा करने वाली सेना को थल सेना कहा जाता है। देश की सीमाओं, बॉर्डर पोस्ट, दुर्गम क्षेत्रों और युद्ध स्थितियों में भारतीय सेना सबसे आगे खड़ी रहती है।
नौसेना (Indian Navy)
समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाली सैन्य शाखा को नौसेना कहा जाता है।
वायुसेना (Indian Air Force)
हवाई क्षेत्र की सुरक्षा करने वाली सेना को वायुसेना कहा जाता है।
वेतनमान: ₹56,100 से ₹2,50,000 प्रतिमाह
पात्रता: 12वीं या स्नातक + NDA/CDS/AFCAT
जिम्मेदारियां:
देश की सुरक्षा, सैन्य ऑपरेशन और emergency management।
सुविधाएं:
- CSD canteen
- Free ration, clothing and furnished house
- Special military allowances
- Pension और lifelong medical facility
8. इसरो/DRDO वैज्ञानिक
भारत में विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों की हमेशा खास अहमियत रही है। ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन), दो ऐसे संस्थान हैं जहाँ देश के बेहतरीन वैज्ञानिक काम करते हैं। ISRO के वैज्ञानिक अंतरिक्ष से जुड़ी रिसर्च, सैटेलाइट लॉन्च, रोकेट तकनीक और अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम देते हैं। चंद्रयान, मंगलयान और आदित्य एल1 जैसे मिशन इन्हीं वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा हैं। वहीं, DRDO के वैज्ञानिक देश की रक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाने के लिए आधुनिक हथियार, मिसाइल सिस्टम, रडार, और रक्षा तकनीक पर काम करते हैं। इनके द्वारा बनाई गई तकनीक भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है।
वेतनमान: ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह
पात्रता: B.E/B.Tech/M.Sc + Written test/Interview
जिम्मेदारियां:
Space research, defense technology और satellite development।
सुविधाएं:
- Research grant
- Performance incentives
- International conferences participation
क्यों चुनें?
Science और innovation में रुचि रखने वालों के लिए ये job देश सेवा और futuristic projects का बेहतरीन blend है।
9. सरकारी प्रोफेसर/लेक्चरर
भारत में शिक्षा क्षेत्र को मज़बूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने में सरकारी प्रोफेसर और लेक्चरर की अहम भूमिका होती है। ये शिक्षक विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाने का काम करते हैं। प्रोफेसर / लेक्चरर न केवल विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें रिसर्च, प्रोजेक्ट और करियर गाइडेंस भी देते हैं। ये शिक्षा के साथ-साथ अकादमिक गतिविधियों, सेमिनार की जाती है। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को अच्छा वेतन, स्थायी नौकरी, प्रमोशन और अन्य सरकारी सुविधाएँ भी मिलती हैं।
जो युवा शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और पढ़ाने का शौक रखते हैं, उनके लिए सरकारी प्रोफेसर या लेक्चरर बनना एक आदर्श विकल्प है।
वेतनमान: ₹57,700 से ₹2,24,100 प्रतिमाह
पात्रता: पोस्ट ग्रेजुएट + UGC NET/Ph.D.
जिम्मेदारियां:
Teaching, research और academic policy development।
सुविधाएं:
- Research grants
- Higher education leave
- Minimum transfer
- Excellent work-life balance
क्यों चुनें?
शिक्षा और बौद्धिक विकास में रुचि रखने वालों के लिए ये सबसे संतुलित और सम्मानजनक करियर है।
10. SEBI ग्रेड A अधिकारी

SEBI का मुख्य काम भारतीय पूंजी बाज़ार (Capital Market) को नियंत्रित करना, निवेशकों (Investors) के हितों की रक्षा करना और शेयर बाजार की पारदर्शिता बनाए रखना है। इसे भारत का Stock Market Watchdog भी कहा जाता है।
वेतनमान: ₹62,000 से ₹1,80,000 प्रतिमाह
पात्रता: स्नातक/स्नातकोत्तर (Law, Finance, Engineering) + SEBI exam
SEBI का मुख्य कार्य
- शेयर बाज़ार और वित्तीय बाजारों की निगरानी।
- निवेशकों के हितों की सुरक्षा।
- Stock Exchange, Mutual Fund, Portfolio Manager और Merchant Banker को लाइसेंस और रेगुलेशन देना।
- नए नियम और गाइडलाइन तैयार करना।
- बाजार में पारदर्शिता (Transparency) बनाए रखना।
जिम्मेदारियां:
Stock market regulation, investor safety और financial policy planning।
सुविधाएं:
- Furnished flat
- Health insurance
- Books और internet allowance
- Conferences and training sessions
क्यों चुनें?
Finance sector में काम करने का passion रखने वालों के लिए SEBI job high influence, excellent perks और strong career growth का शानदार अवसर है।